TOP STORIES

बसपा छोड़ सपा का दामन थामेंगे दारा सिंह प्रजापति: 26 तारीख को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा रोडमैप!

dara-singh-prajapati-ne-thama-safai-ka-daman-lucknow
विशेष संवाददाता | मेरठ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पश्चिमी यूपी से एक बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिल रहा है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर करीब 1.44 लाख (1,43,707) वोट हासिल कर अपनी मजबूत सियासी ताकत दिखाने वाले प्रमुख ओबीसी नेता दारा सिंह प्रजापति अब औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने जा रहे हैं. आगामी 26 तारीख की सुबह 10:00 बजे वह राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

दारा सिंह प्रजापति ने अपने फैसले को समाज के राजनीतिक अस्तित्व और हिस्सेदारी की लड़ाई बताते हुए 25 तारीख से ही लखनऊ कूच करने की एक व्यापक रणनीति तैयार की है. इस जॉइनिंग के बहाने प्रजापति समाज पूरे प्रदेश से एकजुट होकर लखनऊ में अपनी ताकत और एकता का प्रदर्शन करेगा.

2024 में मुजफ्फरनगर में दिखाया था दम, अब 2027 के दंगल पर निगाह

दारा सिंह प्रजापति 2024 के आम चुनाव में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बनाने में कामयाब रहे थे. उन्होंने बसपा प्रत्याशी के तौर पर लगभग 1.44 लाख वोट हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था. हालांकि वह चुनाव जीत नहीं सके, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि पश्चिमी यूपी के गैर-यादव ओबीसी, विशेषकर प्रजापति समाज में उनकी मजबूत पकड़ है.

अब आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दारा सिंह ने सपा की साइकिल की सवारी करने का निर्णय लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी व्यक्तिगत पद के लालच में नहीं, बल्कि 2027 में समाजवादी पार्टी की संभावित सरकार में प्रजापति समाज की उचित राजनीतिक हिस्सेदारी तय कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है.

लखनऊ कूच का पूरा रोडमैप: 25 तारीख की शाम से शुरू होगा काफिला

दारा सिंह प्रजापति ने लखनऊ पहुंचने और शक्ति प्रदर्शन के लिए विस्तृत रूट प्लान और टीमों की जिम्मेदारियां तय की हैं:

1. बेस कैंप और मुख्य पड़ाव

  • मेरठ फार्म हाउस (किला रोड): 25 तारीख को दोपहर 2:00 बजे से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से गाड़ियाँ और समर्थक जुटना शुरू होंगे.
  • गंगा एक्सप्रेसवे (फफूंडा के आगे, हापुड़ रोड): मेरठ से निकलने वाली 20 से 25 बड़ी बसें और 50 से अधिक कारों का भारी-भरकम काफिला शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के इंट्री पॉइंट पर इकट्ठा होगा. यहाँ से पूरा काफिला एक साथ लखनऊ के लिए रवाना होगा.

दारा सिंह के द्वारा FACEBOOK पर की गई पोस्ट 

2. पश्चिमी यूपी के प्रमुख रूट और कोऑर्डिनेशन

  • दौराला व सरधना क्षेत्र: दौराला, सकौती, सरधना, लावड़ और गढ़ीना से 4 बसों का दस्ता तैयार किया गया है, जिसकी कमान स्थानीय स्तर पर नीटू, सोनू, कुलदीप, नीरज और अमरीश संभाल रहे हैं.
  • मवाना व हस्तिनापुर: रामराज से हस्तिनापुर होते हुए चलने वाली बसों की जिम्मेदारी प्रदीप, अमर सिंह, देवेंद्र और कुलदीप को दी गई है.
  • ट्रांसपोर्ट नगर (मेरठ) व मलियाना: यहाँ से चलने वाली बस का संचालन अनुज, नीरज विद्रोही और परविंदर की देखरेख में होगा.
  • गढ़ रोड, दतावली व किठौर: गढ़ रोड (मुरलीपुर) से 2 बसें और दतावली व किठौर से अलग बसों की व्यवस्था की गई है, जिसका जिम्मा नरेश मुरलीपुर और प्रदीप दतावली के पास है.
  • खरखौदा व बक्सर: खरखौदा से अनिल, सोनू फफूंडा, प्रेम कूड़ी और बक्सर से पुनीत प्रजापति के नेतृत्व में बसें काफिले में शामिल होंगी.

पूरे प्रदेश से जुटेंगे समर्थक: हर जिले की टीम एक्टिव

यह शक्ति प्रदर्शन केवल मेरठ या मुजफ्फरनगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल तक के जिलों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • एनसीआर और ब्रज क्षेत्र: गाजियाबाद (विजेंद्र), नोएडा (प्रदेश अध्यक्ष अनिल), मोदीनगर (रमेश प्रजापति), बुलंदशहर (रामपाल व विजय), अलीगढ़ और आगरा से कई बसें और निजी वाहन रवाना होंगे.
  • रूहेलखंड व तराई: मुरादाबाद (अमित), अमरोहा, बिजनौर (ए.के. दक्ष), संभल, बदायूँ, बरेली (आंवला), हरदोई और शाहजहांपुर से बसें सीधे लखनऊ पहुंचेंगी.
  • सहारनपुर व उत्तराखंड सीमा: सहारनपुर, शामली (संजीव), रुड़की (संजय) और बागपत (डेयरी संचालक विनोद सुकरालिया) से सैकड़ों समर्थक काफिले का हिस्सा बनेंगे.
  • मध्य व पूर्वी यूपी: कन्नौज, संत कबीर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी (बनारस) से भी सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक सीधे राजधानी पहुंच रहे हैं.

लखनऊ में 5 हजार से अधिक समर्थकों के ठहरने और भोजन का बंदोबस्त

काफिले के लखनऊ पहुंचने और रात्रि विश्राम के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं:

  • रास्ते में भोजन: मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले लोगों के लिए कंवरपाल सिंह, मेरठ में शेखर भट्ठे वाले (लगभग 2000 लोगों के लिए भोजन) और राजिंदर रिठानी द्वारा रात के खाने का प्रबंध किया गया है.
  • लखनऊ में रात्रि प्रवास व नाश्ता: 25 तारीख की देर रात (12:00 से 1:00 बजे) लखनऊ पहुंचने वाले काफिले के ठहरने और सुबह के नाश्ते की व्यवस्था राजवीर सिंह प्रजापति और उनके पुत्र वीरेंद्र प्रजापति ने संभाली है. इसके अलावा डॉ. शिवनाथ जी के पुत्र (नर्सिंग होम संचालक) और अतुल भाई, अक्षत प्रजापति व सुरेंद्र जी स्थानीय स्तर पर सहयोग कर रहे हैं.
  • लंच पैकेट्स: लाइफकॉम वाले वेद जी द्वारा लगभग 1500 से अधिक लंच पैकेट तैयार करवाकर दोपहर के समय बांटे जाएंगे.

निजी स्वार्थ नहीं, समाज की हिस्सेदारी मकसद

दारा सिंह प्रजापति ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं. उन्होंने कहा:                                           dara-singh-prajapati-samajwadi-party-joining"मैं 30 वर्षों से समाज के मान-सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा हूँ. मेरा मकसद व्यक्तिगत रूप से विधायक या सांसद बनना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले समय में बनने वाली सरकार में प्रजापति समाज को उसकी आबादी के अनुपात में सत्ता में वाजिब हिस्सेदारी मिले. 26 तारीख को लखनऊ सपा कार्यालय पर कम से कम 5000 लोगों की उपस्थिति हमारे समाज की एकजुटता और ताकत का संदेश देगी. विरोध करने वाले भी हमारे ही समाज के हैं, उनका भी स्वागत है, लेकिन अब वक्त समाज के हक के लिए खुलकर खड़े होने का है.'

26 तारीख की सुबह 10:00 बजे होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन और जॉइनिंग पर पूरे उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं.


Post a Comment

0 Comments