TOP STORIES

वर्दी की हैट्रिक! दो बहनें पहले से सेवा में, अब छोटे भाई सारंग प्रजापति ने यूपी पुलिस परीक्षा में कर दिखाया बड़ा कमाल!

बागपत, उत्तर प्रदेश :
सपनों को पूरा करने के लिए महलों की नहीं बल्कि लगन और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत के मेधावी छात्र सारंग प्रजापति ने. सीमित संसाधनों और आर्थिक संघर्षों के बीच साधारण परिवार में पले-बढ़े सारंग ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 300 में से 276 अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान (रैंक 1) प्राप्त किया है. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न सिर्फ उनके परिवार और कस्बे में जश्न का माहौल है बल्कि देश का पूरा प्रजापति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
संघर्षों से भरी राह और रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई
topper list uppolice 2026
साधारण पारिवार से आने वाले सारंग के लिए यह मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं था. उनके पिता लोकेंद्र प्रजापति सिलाई का काम करते हैं जबकि उनकी मां बबली एक गृहिणी हैं.
अभावों के साए में भी सारंग के हौसले कभी नहीं डगमगाए. उन्होंने दिल्ली के एक संस्थान से ऑनलाइन तैयारी की. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उन्होंने रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई की. यहाँ तक कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने पिता के साथ काम में हाथ भी बंटाया. अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान भी उन्होंने अपनी मेधा का लोहा मनवाया था जिसमें उन्होंने हाईस्कूल में 81.5 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 78 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.
देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बना परिवार
सारंग का पूरा परिवार आज देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल बन गया है. उनके घर से वर्दी पहनने का यह तीसरा गौरवशाली अवसर है: बड़ी बहन आशा 20 मई 2019 को यूपी पुलिस में चयनित हुईं और वर्तमान में उन्नाव में अपनी सेवाएं दे रही हैं. छोटी बहन आभा 22 जनवरी 2025 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित हुईं और फिलहाल केरल में तैनात हैं. सारंग प्रजापति अब परिवार के तीसरे सदस्य के रूप में यूपी पुलिस में टॉप कर वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
समाज की सोच पर एक जरूरी सवाल
सारंग जैसी सफलताएं हमें गौरवान्वित जरूर करती हैं लेकिन इसके साथ ही यह हमें समाज की एक कड़वी सच्चाई पर भी सोचने के लिए मजबूर करती हैं. इस विषय पर सामाजिक कार्यकर्ता नितिन प्रजापति ने एक बेहद सटीक और गहरी बात कही है:
नितिन प्रजापति, सोशल एक्टिविस्ट
नितिन का यह कथन समाज के लिए एक आईना है. यदि समाज संघर्ष के दिनों में अपनों का हाथ थामना सीख ले तो सफलता के शिखर पर पहुँचने वाले युवाओं की संख्या कई गुना बढ़ सकती है.
बधाइयों का लगा तांता
रिजल्ट आने के बाद जब कोचिंग संस्थान से सारंग के प्रदेश में टॉप करने की खबर मिली, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. देखते ही देखते उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक स्तर से भी उन्हें सम्मानित किए जाने के कई निमंत्रण मिल रहे हैं. सारंग की यह प्रेरणादायक कहानी उन तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मंजिल पाने का जज्बा रखते हैं.
इस शानदार सफलता पर वरिष्ठ नेता रामप्रकाश प्रजापति (पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी, 228 विधानसभा हमीरपुर और पूर्व SDO वन विभाग उत्तर प्रदेश) ने एक्स पर अपने बधाई संदेश में लिखा:
रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी (228 विधानसभा हमीरपुर)
अजय प्रजापति (मुंबई) ने अपने शुभकामना संदेश में बहुत ही सुंदर बात कही है:
अजय प्रजापति, बिजनेस पर्सनालिटी एवं सोशल एक्टिविस्ट, मुंबई
सारंग प्रजापति की यह संघर्ष गाथा और समाज के प्रबुद्धजनों के ये विचार उन तमाम युवाओं के लिए एक मशाल हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मंजिल पाने का जज्बा रखते हैं.

Post a Comment

0 Comments