TOP STORIES

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा ‘मोना’ को, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय का स्थान लिया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

आराधना मिश्रा

इसके साथ ही सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने को भी मंजूरी दी गई है।

इमरान मसूद

आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं और इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

प्रेस विज्ञप्ति

कांग्रेस में यह संगठनात्मक बदलाव 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है।

#AradhanaMishra #Mona #UPCongress #UttarPradesh #Congress #PoliticalNews #UPPolitics

Post a Comment

0 Comments